संवाददाता
रांची : हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई बदलाव यात्रा से संथाल की जनता नही बदलेगी, बल्कि जनता खुद हेमंत सोरेन को बदल लेंगी. जनता ने अपना मन मना लिया है. बदलाव यात्रा से हेमंत सोरेन के जीवन में बदलाव आ सकता है पर जनता में नहीं. क्योंकि जनता विकास चाहती है. उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित शोक सभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने कहीं.
उन्होंने कहा कि संथाल परगना की जनता की सोच बदल चुकी है. मंत्री ने कहा कि राजनीति करने के लिए कुछ न कुछ तो करते रहना पड़ता है उसी प्रकार वे अपना कार्यक्रम कर रहे है. उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की. वहीं मंत्री सीपी सिंह बदलाव यात्रा पर कहा कि संथाल परगना से बदलाव यात्रा शुरू होने से पहले ही हेमंत सोरेन के पिता दिशुम गुरु शिबू सोरेन जी का संथाल परगना से बदलाव हो गया.
यह उनका पहला बदलाव है. उनका दूसरा बदलाव यह है कि उन्होंने पिछली बार दो सीट से चुनाव लड़ा था और एक सीट से हार गए, यह उनका दूसरा बदलाव है. मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन के जीवन मे लगातार बदलाव हो रहे है, वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के गठन में स्वर्गीय जेटली जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि जेटली जी मृदु भाषी और अजात शत्रु थे. बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्व जेटली ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में छात्र नेता, राजनेता, केंद्रीय मंत्री नेता प्रतिपक्ष, सांसद, पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, सभी रूपों में दायित्व का सफल निर्वहन किया.
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सूर्यमणि सिंह ने कहा स्व जेटली में सदैव कार्यकर्ता भाव रहा. वे कार्यकर्ताओं के सुख-दुख की चिंता करते थे. उनका असमय चला जाना पार्टी की अपूरणीय क्षति है. श्री सिंह ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में उनकी मुलाकात दिल्ली में उनसे पहली बार हुई थी. आपातकाल में हमसब ने मिलकर विरोध किया.वे प्रारंभ से ही ओजस्वी,ववक्ता और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे.
प्रो यदुनाथ पांडेय ने कहा कि एक वरिष्ठ साथी के रूप में संसद में सदैव उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उनकी जुबान नहीं बल्कि उनका काम बोलता रहा. वे माँ भारती के सच्चे सपूत थे, जिनका असमय चला जाना अत्यंत पीड़ा जनक है. उनकी कृति देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी.
उपस्थित लोगों ने स्व जेटली के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई.
श्रद्धांजलि में प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद समीर उरांव, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, प्रतुल शहदेव, मीसफिका हसन शिवपूजन पाठक, हेमंत दास, संजय जायसवाल, रामकुमार पाहन, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, सीमा शर्मा, कमाल खान, कल्याणी शरण, तारिक इमरान, सत्यनारायण सिंह सावरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा लक्ष्मी चन्द्र दीक्षित, सुनील साहू, उमाशंकर केडिया, चंद्रप्रकाश, अमित सिंह, नीरज पासवान काजिम कुरैशी, बीके नारायण रागिनी सिन्हा, काजल प्रधान , गंगोत्री कुजूर, पुनीता राय लक्ष्मी आदिकुमारी, केके गुप्ता, रमेश पुष्कर, नवीन झा, कुंदन सिंह,नीरज सिंह,अशोक बड़ाइक, रमेश सिंह, अनीता वर्मा, निशी जायसवाल, कोचे मुंडा आदि शामिल थे.

