BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तमिलनाडु CM से हेमंत सोरेन का आग्रह, कहा- झारखंड की मेरी 200 बहनों की मदद करें

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
तमिलनाडु CM से  हेमंत सोरेन का आग्रह, कहा- झारखंड की मेरी 200 बहनों की मदद करें

तमिलनाडु CM से हेमंत सोरेन का आग्रह, कहा- झारखंड की मेरी 200 बहनों की मदद करें

Share on FacebookShare on Twitter
  • सखी मंडल का कार्य सराहनीय

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना से इस लड़ाई में सखी मंडल की दीदियों का बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना उत्साहजनक है. मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से सरकार की पहुंच अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक होगी.

जरूरतमंदों को मिल रहा है भोजन

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि राज्य के 4121 पंचायत में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा जरुरतमंद लोगों को आज मुख्यमंत्री दीदी किचन के जरिए खाना खिलाया गया. सखी मंडल की महिलाएं इस कार्य के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं ले रहीं हैं.

मुसहर परिवारों को मिला खाद्यान्न

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गढ़वा के मेराल प्रखंड में निवास करने वाले 10 मुसहर परिवार को 10 किलो चावल, चना, गुड़, चूड़ा उपलब्ध करा दिया गया। उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि इसके पूर्व भी आकस्मिक कोष से प्रति परिवार 10 किलोग्राम राशन दिया गया है.

दीदी किचन से जोड़े

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को ऐसे परिवारों को दीदी किचन के माध्यम से उन्हें भी जोड़ने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि प्रत्येक असहाय और वंचित व्यक्ति मुख्यमंत्री दीदी किचन से जुड़ा हो. ध्यान रहे कोई भूखा न रहे.

यह मिली थी जानकारी

मुख्यमंत्री को बताया गया कि गढ़वा के मेराल में खानाबदोश मुसहर परिवार भुखमरी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि लोगों ने उन्हें भिक्षा और भोजन देना बंद कर दिया है. राशन कार्ड नहीं हैं. आसपास में कोई दाल-भात केंद्र नहीं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से आग्रह झारखण्ड की बहनों की मदद करें

मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से तिरुपुर स्थित प्रीमियर निट्स अपैरल लिमिटेड कंपनी (गारमेंट कंपनी) में कार्यरत झारखण्ड की युवतियों की मदद करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की मेरी इन 200 बहनों को तत्काल सहायता करें. उनसे काम लेने वाले उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहें हैं. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चाईबासा को भी इस मामले में पत्राचार या अन्य माध्यम से हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया है.

जबरन काम कराया जा रहा है

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित गारमेंट फैक्टरी में चाईबासा की युवतियों से जबरन काम लिया जा रहा है. उनके साथ मारपीट की जा रही है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अनुरोध तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हर कोई इस महामारी से बचा रहे

Next Post

रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन

Next Post
रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन

रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d