BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले एक सीट से इस्तीफा देंगे हेमंत

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले एक सीट से इस्तीफा देंगे हेमंत

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले एक सीट से इस्तीफा देंगे हेमंत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले एक सीट से इस्तीफा देंगे. वे दुमका और बरहेट दो सीट से चुनाव लड़े थे. दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. इसका फैसला शपथ ग्रहण समारोह से पहले लेना होगा. बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद वे इस संबंध में निर्णय लेंगे.

जानकारी हो कि दोनों सीटें संथाल परगना प्रमंडल में आती है. दोनों सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी ही रहे हैं. दोनों सीटें अनुसूच‍ित जनजात‍ि के ल‍िए आरक्ष‍ित है. पिछला विधानसभा चुनाव भी सोरेन दोनों सीटों से लड़े थे. हालांकि, तब उन्हें दुमका सीट से हार का सामना करना पड़ा था.

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर राज्य की उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हो गये हैं. शाम 5.30 बजे वे दुमका स्थित राजभवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और आम लोगों से मुलाकात करेंगे. रात में दुमका में ही ठहरेंगे.

5 जनवरी, 2020 की सुबह भी दुमका में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. दोपहर 1 बजे वे भोगनाडीह के लिए रवाना होंगे. वहां सिध्दो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. भोगनाडीह में ही मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा, जहां वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे. शाम 4.30 बजे उनका रांची लौट आने का कार्यक्रम है. 6 जनवरी से व‍िधानसभा का सत्र रांची में होना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कॉट मोर्रिसन का भारत एवं जापान का दौरा रद्द

Next Post

भाजपा सांसद धर्मपुरी ने ओवैसी पर साधा निशाना, दिया आपत्तिजनक बयान

Next Post
भाजपा सांसद धर्मपुरी ने ओवैसी पर साधा निशाना, दिया आपत्तिजनक बयान

भाजपा सांसद धर्मपुरी ने ओवैसी पर साधा निशाना, दिया आपत्तिजनक बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d