BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तय फार्मूले पर ही हेमंत के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in Uncategorized
तय फार्मूले पर ही हेमंत के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

तय फार्मूले पर ही हेमंत के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार तय फार्मूले पर ही होने की संभावना है. इस संबंध में मुख्यमंत्री की कांग्रेस आलाकमान से बातचीत हो गई है. मंत्रियों के कल शपथ लेने की उम्मीद भी है. अब तक मं‍त्र‍िमंडल में कोटे को लेकर ज‍िच कायम था.

बतातें चलें कि मंत्रिमंडल में सीएम सहित 12 मंत्री होने हैं. वर्तमान में कांग्रेस और राजद के क्रमश: दो और एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. तय हुआ था कि मंत्रिमंडल में चार विधायक पर एक मंत्री पद सहयोगी दलों को मिलेगा. ऐसे में कांग्रेस के खाते में चार मं‍त्री पद आ रहा था. हालांकि पार्टी चाहती थी कि उसे पांच मंत्री पद मिले. इसे लेकर खींचतान चल रही थी. उसका तर्क था क‍ि झामुमो के पास व‍िधानसभा अध्‍यक्ष का पद भी है. बताया जाता है कि बीते दिनों दिल्ली गये हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात की. इसके बाद तय फार्मूले के अनुसार ही पार्टियों को मंत्री पद देने पर सहमति बन गई.

तय फार्मूले के हिसाब से मंत्रिमंडल का गठन होने पर अब कांग्रेस कोटे से मात्र दो विधायक ही मंत्री बनेंगे. इसमें एक महिला विधायक को जगह मिलना तय माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस रेस में दीपिका पांडेय सिंह सबसे आगे बताई जा रही है. बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान से उनके गहरे संबंध हैं. जमशेदपुुुर प‍श्‍च‍िमी से व‍िधायक बन्‍ना गुप्‍ता का नाम भी मंत्री की सूची में शाम‍िल बताया जा रहा है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह विधायक मंत्री बनेंगे. हेमंत सोरेन का प्रयास है कि राज्य के सभी प्रमंडल को जगह दी जाए. साथ ही, समुदाय की भागीदारी भी रहे. इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल का खाका तैयार किया जा रहा है. मंत्रिमंडल में कुछ अनुभवी विधायकों को जगह दी जाएगी. इसमें स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो, हाजी हुसैन अंसारी, चंपई सोरेन का नाम सामने आ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CAA पर बसपा कहीं भी बहस के लिए तैयार: मायावती

Next Post

‘HomeWork’ नहीं करने पर 8 साल की बच्ची को बेंत से पीटा और 450 बार करवाई उठक-बैठक

Next Post
‘HomeWork’ नहीं करने पर 8 साल की बच्ची को बेंत से पीटा और 450 बार करवाई उठक-बैठक

'HomeWork' नहीं करने पर 8 साल की बच्ची को बेंत से पीटा और 450 बार करवाई उठक-बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d