BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज में छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in Uncategorized
प्याज में छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा: महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के ओडिशा सीमा से लगे सिंघोड़ा पुलिस ने 4 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है. ओडिशा के ये तस्कर प्याज में छिपाकर ला रहे थे. बताया गया कि अब ओडिशा बाहर से प्याज मंगाता है पहली बार ओडिशा से प्याज मपर जा रहा था लिहाजा शक स्वाभाविक था और जब जांच की कई तो मामला सामने आया. पुलिस ने वाहन में सवार दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि महासमुंद पुलिस ने हाल तीन दिनों में लगातार कार्रवाई कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसे मिलाकर अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा गांजे के साथ पकड़े जा चुके हैं. इन मामलों में 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 4 क्विंटल 70 किलो कीमती 47 लाख बरामद किया है.

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही है. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिले की ओडिशा सरहद से गांजा तस्करी की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं. सूचना के आधार पर कल थाना सिंघोड़ा की टीम में नेशनल हाईवे में नाकाबंदी की. इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही स्वराज माजदा को एक ढाबा के सामने गनियारी पाली के पास रोका गया. वाहन में सवार एमपी के सागर निवासी सुमोद अहिरवार व विष्णु प्रसाद पटेल से पूछताछ की गई. उन्होंने ओडिशा से प्याज लाने की बात कही. इस पर पुलिस को शक हुआ और वाहन की तलाशी ली. इसमें 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला. आरोपियों ने बताया कि वे इसे मध्यप्रदेश ले जा रहे थे. आरोपियों के पास से 4 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया गया.

इसी तरह सरायपाली के बैतारी में कार सवार सेवक मालिक, रविंद्र दीप, विनोद मलिक व करेंद्र मलिक के पास से 40 किलो गांजा कीमत 40,0000 बरामद किया गया. सरायपाली थाना के ही एक मोटरसाइकिल से गांजा ले जाते मध्यप्रदेश के दो युवकों अंकित वर्मा दीपक पटेल को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है.

इधर जिले की पिथौरा पुलिस ने गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ठाकुरदिया खुर्द मार्ग ग्राम जंघोरा के नाकाबंदी दौरान स्कूटी एवं बिना नम्बर मोटर सायकल को रोककर चेक करने पर हेमंत वर्मा शीतला पारा खमतराई रायपुर, घनश्याम कुमार साहू जारा बलौदाबाजार, हरिश कुमार वर्मा गुड़ीपारा खमतराई रायपुर के कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा समेत घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी एवं बिना नम्बर मोटर सायकल को जब्त किया गया. आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 जुलाई को मोदी सरकार पेश करेगी ‘बचत बॉन्ड’

Next Post

युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Next Post
युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि ने चलाया जनसंपर्क अभियान

युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि ने चलाया जनसंपर्क अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d