BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजारीबाग में हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी ने खोला अपना शोरूम

by bnnbharat.com
October 24, 2019
in समाचार
हजारीबाग में हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी ने खोला अपना शोरूम

Hero Electric Scooty launches showroom in Hazaribagh

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग शहर के इमलीकोठी स्थित “हीरो इलेक्ट्रिक ” का अधिकृत शोरूम का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव के द्वारा किया गया.

शोरूम के संचालक महेश जायसवाल, मोहित जायसवाल और कुणाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि हीरो इलेक्ट्रिक लिथियम आयरन बैट्री का प्रयोग करती है, जो कि परंपरागत लेड एसिड बैट्री के मुकाबले बहूत ही उत्कृष्ट होती है.

संचालकों ने यह भी बताया कि यह हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी कुल 4 से 5 घण्टे के फूल चार्ज करने में 65 से 120 कि.मी. की दूरी तय की जा सकती है और यह आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर्यावरण के बिल्कुल अनुकूल है और वर्तमान में बढ़ते हुए पेट्रोल के बढ़ते दामों के हिसाब से यह इलेक्ट्रिक बाइक छुटकारा देने में राहत प्रदान करेगी.

सिर्फ 12 रुपए से 65 कि.मी. की दूरी को तय करने वाले मॉडल की कीमत 49,633/ है. हीरो इलेक्ट्रिक कम्पनी के ओर से कम्पनी की बैट्री, मोटर एवं कंट्रोलर पर तीन साल की वारंटी भी देती है.

सबसे खास बात उन्होंने बताया कि इस त्योहारों के शुभअवसर पर कंपनी अपने वाहनों के सभी विस्तृत मूल्यों पर 3,000/- तक कि आकर्षक छूट प्रदान कर रही है. कुछ चुनिंदा मॉडलों में रजिस्ट्रेशन की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है और आज के समय में हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर खासकर विद्यार्थियों, गृहिणियों, व्यावसायिक एवं कार्यालय कर्मचारियों के लिए यह एक उत्कृष्ट विकल्प है.

हीरो इलेक्ट्रिक शोरूम में अभी वर्तमान में कुछ मॉडल यानि हीरो फ़्लैश, हीरो ऑप्टिमा, हीरो एन. वाई. एक्स आदि मॉडल उपलब्ध है.

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि शौकीनों के लिए यह अच्छी खबर है. साथ ही शहर में प्रदूषण के स्तर में कमी लाने में ये ई-बाइक मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कह कि हजारीबाग शहर में इस और जागरूक हो रहा है और वर्तमान समय में करीब चार विभिन्न कंपनियों के ई- बाइक का शोरूम संचालित हैं.

वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव ने बताया कि यह एक हज़ारीबाग शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यह इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदूषण को रोकने का एकमात्र विकल्प है. साथ ही साथ कम कीमत पर व वर्तमान समय में तेज गति से बढ़ती हुई रफ़्तार भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटी के चालकों के लिए अनुकूल रहेगा.

शोरूम के उद्घाटन समारोह के मौके पर संचालक महेश जायसवाल, मोहित जायसवाल , कुणाल जायसवाल, विद्या जायसवाल, निरंजन देव, राहुल जैन, विकास देव, शिवानी राज, आशीष खंडेलवाल, प्रियंका जायसवाल, प्रिया जायसवाल, पूजा जायसवाल, अमिता जायसवाल, प्रभा जायसवाल, रेखा जायसवाल, रुचि देव, प्रतिमा, इति, मुनमुन, निविता, कंचन, दीप्ति, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. उद्घाटन के साथ ही कई ग्राहकों ने अपनी बुकिंग भी सुनिश्चित करा ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग में प्रथम महिला डाकघर का शुभारम्भ हुआ

Next Post

आगामी विधान सभा चुनाव का लेकर द्वितीय मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post
आगामी विधान सभा चुनाव का लेकर द्वितीय मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

आगामी विधान सभा चुनाव का लेकर द्वितीय मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d