रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल में सपरिवार मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की.
हे मां! समस्त झारखंड वासियों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आये. मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी से यह प्रार्थना की. उन्होंने झारखंडवासियों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा.

