रांची: झारखंड उच्च न्यायालय से बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके खिलाफ स्पीकर की ओर से चलायी जा रही कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है. झारखंड हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. फैसला सुनाने के लिए गुरूवार की तारीख तय की थी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी.
जानकारी हो कि बाबूलाल मरांडी और बिरंची नारायण ने याचिका दायर की थी. इसकी सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई थी. सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने चुनाव आयोग और विधानसभा की ओर से भी दल-बदल कानून पर पक्ष रखा गया था.

