रांचीः रांची के बड़ा तालाब साफ सफाई मामले में गुरुवार को झारखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन एवं न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई. खंडपीठ ने रांची नगर निगम द्वारा मामले की याचिकाकर्ता अधिवक्ता के नाम अंकित कर नोटिस निकालने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की, पूर्व में याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता ने माननीय खंडपीठ को अवगत कराया कि मेरा नाम जोड़कर नोटिस निकालने से मुझे विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, सुरक्षा की दृष्टि से माननीय खंडपीठ ने जिला प्रशासन को अविलंब अधिवक्ता की सुरक्षा का ध्यान रखने की हिदायत दी है, साथ ही जल श्रोतों पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

