BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना पर राज्य सरकार की कुम्भकर्णी निंद्रा पर उच्च न्यायालय को लेना पड़ा संज्ञान : भाजपा

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
Article 370 और ट्रिपल तलाक को 1 साल होंगे पूरे, जश्न मनाएगी BJP
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार के दावों और असलियत की अब बेनकाब हो रही है. सरकार की कुम्भकर्णी निंद्रा से चिंतित होकर राज्य हित में उच्च न्यायालय को भी सरकार की अव्यवस्था के विरुद्ध संज्ञान लेना पड़ा है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कही. शनिवार शाम प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने झारखंड सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रामक हमला बोला. कहा कि भाजपा ने राज्य में टेस्टिंग के हालात और अव्यवस्था को लेकर लगातार सरकार का ध्यानार्षण किया, उसके बावजूद सुधार नहीं हुए. सरकार की लापरवाही के खि़लाफ़ झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य व्यवस्था और कोरोना के विरुद्ध तैयारियों पर संज्ञान लेकर सख़्त टिप्पणी किया है. उच्च न्यायालय के टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता ने सम्मान ज़ाहिर करते हुए कहा कि राज्य की जनता की स्वास्थ्य के लिए उच्च न्यायालय की यह टिप्पणी अत्यंत अपेक्षित थी. भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आधारभूत संरचनाओं और कार्ययोजनाओं के अभाव में राज्य सरकार दिशाहीन प्रयास कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. भाजपा ने रैपिड टेस्टिंग की माँग को दुहराते हुए अविलंब अव्यवस्थाओं को दूर करने का आग्रह किया. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के आग्रह पर ना सही लेकिन उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद सरकार को कुम्भकर्णी निंद्रा से जागना चाहिए और युद्धस्तर पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की कार्ययोजना पर पहल सुनिश्चित करनी चाहिए.
9 कंटेनमेंट जोन का निर्माण
कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने सीमावर्ती ईलाकों के विभिन्न चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण

Next Post

चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले

Next Post
कोरोना पांजेटिव के मरीज सेंटर से आने के बाद भी चौदह दिन रहें क्वारंटाइन

चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d