BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना जांच में देरी पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- रांची सिविल सर्जन क्यों नहीं इस्तीफा देकर जाते घर

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
कोरोना जांच में देरी पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- रांची सिविल सर्जन क्यों नहीं इस्तीफा देकर जाते घर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य में कोरोना का बढ़ता संक्रमण युद्ध जैसा हालात उत्पन्न कर दिए हैं और इससे निपटने के सरकार को बहुत तेजी दिखानी होगी, लेकिन ऐसा नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. जब कोर्ट ने कोरोना के पहले चरण में ही इस मामले में संज्ञान लेकर सरकार की तैयारी के बारे में पूछा था, तो हर बार सरकार ने तैयारी पूरी होने की बात कही. लेकिन वर्तमान स्थिति बहुत ही चिंताजनक है. इस दौरान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने रांची सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की है.

अदालत ने कहा कि रांची सिविल सर्जन की मानवीय संवेदना समाप्त हो गई है. उनमें अब कोई शर्म नहीं बची है. अदालत ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को जब काम नहीं करना है, तो वे अपना इस्तिफा देकर घर क्यों नही चले जाते हैं. अदालत इसलिए नाराज था कि कोरोना सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेजा नहीं जा रहा है. सैंपल कई दिनों तक रखे रह जा रहे हैं. अदालत ने स्वास्थ्य सचिव और रिम्स के निदेशक से कहा कि रिम्स में आवश्यक मशीनों की खरीदारी के लिए रिम्स गवर्निंग बॉडी की जल्द बैठक बुलाई जाए और निर्णय लेकर जल्द से जल्द मशीनों की खरीदारी की जाए.

सुनवाई के दौरान रिम्स निदेशक ने अदालत को बताया कि रिम्स में आवश्यक मशीनों की खरीदारी का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रस्ताव को अप्रूव करके इसे वित्त विभाग भेज दिया गया है, जहां से सहमति के बाद इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा. इसके बाद अदालत ने रांची सिविल सर्जन को ऑनलाइन जुड़कर रोजाना होने वाली कोरोना जांच की जानकारी देने को कहा. सिविल सर्जन ने डाटा देने के लिए समय की मांग की तो कोर्ट ने एक घंटे तक सुनवाई स्थगित कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बगैर भारत की सहमति US ने लक्षदीप भेजा अपना युद्धपोत

Next Post

किम ने 1990 के दशक के अकाल से की उत्तर कोरिया के आर्थिक संकट तुलना

Next Post
क्या सच में  2020 में किम जोंग की हत्या की तारीख 2 वर्ष पहले ही  तय कर दी गई थी?

किम ने 1990 के दशक के अकाल से की उत्तर कोरिया के आर्थिक संकट तुलना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d