रांची: बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने मुख्य सचिव से मुलाकात की. इस दौरान समुचित मुआवजा, पुनर्वास, वन पट्टा एवं नौकरी से संबंधित सभी समस्याओं को रखा गया.
इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव के आदेश पर कमेटी का गठन किया गया है. सभी मांगे और एनटीपीसी के कार्यों की समीक्षा कमिटी द्वारा किया जाएगा.
इस हाई लेवल कमिटी की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे और विधायक तथा उपायुक्त और एनटीपीसी के ईडी को सदस्य बनाया गया है. इस अवसर पर ग्रामीण रैयत, विस्थापित परिवार और वकील बिरेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे.

