BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्थानीयता, आरक्षण व संविदा कर्मियों के मुद्दे पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति: मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
August 15, 2020
in Uncategorized
CM ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मदद का दिया आदेश
Share on FacebookShare on Twitter
  • राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में किया झंडोत्तोलन

रांची: राष्ट्र आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन किया और मिली जुली परेड की सलामी लेने के साथ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया.

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्थानीयता को पुनः परिभाषित करने के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की, साथ ही सरकारी नौकरियों में एसटी, एससी और अन्य पिछड़े वर्ग को नौकरियों में आरक्षण तथा संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सरकारी नियुक्ति में अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में भागीदारी बढ़ाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह और समाज कल्याण विभाग में अनुबंध कर्मी कार्यरत है, सरकार गठन के पूर्व ही संविदा संवाद कार्यक्रम में इनकी समस्याओं के निराकरण का वादा किया था.

सरकार ने विभिन्न विभागों में अनुबंधित कर्मियों की समस्याओं को समझते हुए व्यापक निर्णय लेने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया है.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में स्थानीयता की जो परिभाषा दी गयी है, वह राज्य के आंदोलनकारियों के सपने और यहां के मूलवासियों-आदिवासियों की मांग के अनुरूप नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यपाल ने पुलिस लाइन मैदान में किया झंडोत्तोलन

Next Post

निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू में मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

Next Post
निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू में मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू में मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d