स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर हुई उच्च स्तरीय बैठक
जमशेदपुर: मानगो के पारडीह कुमरूम बस्ती ऊपर टोला, समता नगर बिग बाजार के पीछे, बर्मा पथ, डिमना बस्ती में पानी सप्लाई की पाइप टूटने के कारण शनिवार से जलापूर्ति ठप है.
इसकी जानकारी मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर समस्या के निवारण हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक किया गया.
बैठक में एसडीओ पीएचडी, प्रोजेक्ट हैड अक्षय हलदर, प्रतिनिधि के रूप में प्रोजेक्ट हैड अनीश सिंह, मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में पप्पू सिंह, भवानी सिंह , मुकेश सिंह, अभिनंदन सिंह, अजय चौहान, बबलू सिंह उपस्थित रहे.
बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि तत्काल युद्ध स्तर में कार्य को कर के 48 घंटे के अंदर जल आपूर्ति बहाल की जाएगी. साथ ही इसके लिए जो भी संसाधन लगेंगे उसे एनएचएआई मुहैया कराएगा.

