BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आज, देश में 6 मरीज संक्रमित

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आज, देश में 6 मरीज संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस ने अपना कहर सभी जगह बरपा रखा है. देश में अब तक कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इनमें तीन केरल के थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया. तीन मरीज दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं, जयपुर में मिले इटली के संक्रमित मरीज की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. सभी की हालत फिलहाल स्थिर है. दिल्ली के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं.

6 लोगों की नोएडा में रिपोर्ट निगेटिव

दिल्ली में संक्रमित युवक के संपर्क में आए नोएडा के छह लोगों के सैंपल मंगलवार को लिए गए थे. इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन अब भी इन्हें इनके घरों में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है. अगर कोरोना वायरस के लक्षण विकसित होते हैं तो हम इनकी दोबारा जांच करेंगे. सरकार और प्रशासन इस पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

आज उच्चस्तरीय बैठक होगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज कोरोनावयरस के फैलते कहर को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

ओलंपिक खेल टलने का खतरा

कोरोना के चलते जापान में 2020 में प्रस्तावित ओलंपिक और पैराओलंपिक गेम्स टल सकते हैं. जापानी मंत्री सेइको हाशिमोतो ने संसदीय समिति को बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से हुए अनुबंध के मुताबिक इन खेलों को रद्द करने का अधिकार समिति को तभी है जब हम 2020 में आयोजित न कर सकें. ऐसे में इन खेलों को इस साल के अंत में कराया जा सकता है. फिलहाल 24 जुलाई से खेल प्रस्तावित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार

Next Post

अब भारत के 20 करोड़ मुस्लिम बनेंगे आतंकवादी : इमरान खान

Next Post
अब भारत के 20 करोड़ मुस्लिम बनेंगे आतंकवादी : इमरान खान

अब भारत के 20 करोड़ मुस्लिम बनेंगे आतंकवादी : इमरान खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d