नई दिल्ली: दिल्ली में रजिस्टर हर गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोड स्टिकर जरूरी है. इसी को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम ने आज से एक अभियान चलाया है, जिसमें यह जांच की जाएगी कि गाडियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) और कलर कोड स्टिकर है या नहीं.
विभाग के एक वरिष्ठ आधिकारी ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और रंगीन स्टीकर की जांच के लिए 9 टीमों को तैनात किया गया है. यह अभियान शुरू में केवल फोर व्हिलर्स के लिए होगा.
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक खास तरह की नंबर प्लेट है. इस नंबर प्लेट पर गाड़ी का नंबर एंबोइज्ड यानी उभरा हुआ होता है.
– वहीं नंबर प्लेट पर खास तरह की तकनीक से स्टांप कलर होता है जिसे मिटाया नहीं जा सकता है.
– एक खास लेजर कोडेड नंबर होता है और होलोग्राम भी है.
– लेजर कोड के जरिए उस गाड़ी की सरकारी जानकारी जुड़ी होती है, जैसे गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर, मालिक का नाम और पता और साथ ही गाड़ी की रजिस्ट्रेशन की जानकारी.
– इस नंबर प्लेट को लगाने का खास तरीका है और लगने के बाद इसे निकालना मुश्किल है.

