ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में हुए एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. एक तेज रफ़्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल हुए और दम तोड़ दिया.
स्पोर्ट्स हाई स्पीड बाइक निंजा से ये सड़क हादसा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि स्वर्ण नगरी गोल चक्कर के पास ये हादसा हुआ है.
दरअसल, हादसे के बाद दोनों छात्र बीच सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे. दोनों की तेज़ रफ़्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से जा टकराई थी. हादसे के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए. फिलहाल, पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

