BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज रफ्तार बस ने कुचला लोगों को, 3 की मौत

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in Uncategorized
तेज रफ्तार बस ने कुचला लोगों को, 3 की मौत

तेज रफ्तार बस ने कुचला लोगों को, 3 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: लखनऊ में गुरुवार सुबह तड़के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर एक तेज रफ्तार बस सड़क के किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गई. इस हादसे में दो बच्चियों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि मृतक दोनों बच्चियां एक ही परिवार की थी. वहीं हादसे में बच्चियों के पिता और तीन साल का बेटा भी घायल हो गया.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा. बस दिल्ली लोहा मंडी से फैजाबाद के लिए जा रही थी.

मृतक बच्चियों के नाम खुशबू और पूजा है. हादसे के बाद बच्चियों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. खुशबू की उम्र 13 साल व पूजा की उम्र छह साल बताई गई है. इनके पिता का नाम दिनेश है और वह भी ट्रॉमा में घायल हालत में भर्ती हैं.

लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली से फैजाबाद जा रही बस नंबर यूपी 43 T-8151 इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास टेंपो में टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई.

यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब लोग फुटपाथ पर सो रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इंस्पेक्टर जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

घायल में अकरम पुत्र हबीबुल्ला निवासी मक्का गंज सीतापुर रोड थाना हसनगंज लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष, दिनेश पुत्र पुत्ती लाल उम्र करीब 40 वर्ष, करन पुत्र दिनेश उम्र करीब 4 वर्ष, बब्बू पुत्र मनोज उम्र करीब 20 वर्ष, अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30 वर्ष शामिल हैं.

दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी तेजी जारी, सेंसेक्स 40,336 की ऐतिहासिक ऊंचाई पर

Next Post

अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को किया रवाना

Next Post
अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को किया रवाना

अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ को किया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d