BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, छात्रा की मौत

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: दो दोस्तों के साथ स्कूटी से जा रही छात्रा की कार के धक्के से गिरने के कारण मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा अपने दोस्तों के साथ जेपी सेतु के रास्ते कहीं जा रही थी, इसी दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई.

छात्रा के साथ स्कूटी पर एक युवक और एक युवती सवार थे, हादसे में वो भी घायल हुए हैं. उनदोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. हादसा शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे दीघा थाना इलाके के जेपी सेतु पर हुआ.

मृतका की पहचान ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. ज्योति मूलरूप से वैशाली जिला स्थित महनार के पहाड़पुर की रहने वाली है और वह पटना के दानापुर में अपने परिजनों के साथ रहती थी. ज्योति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. ज्योति के पिता उमाशंकर सिंह आर्मी में हैं और अभी दानापुर में पोस्टेड हैं.

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक अज्ञात कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, इसके बाद ट्रिपल सवारी होने के कारण स्कूटी चला रही ज्योति का संतुलन बिगड़ गया और तीनों जमीन पर गिर गये.इससे ज्योति की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया.

ज्योति के परिजनों ने बताया कि वह घर से बोरिंग रोड स्थित कोचिंग जाने के लिए निकली थी पर जेपी सेतु पर ज्योति कैसे पहुंची, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कवि सम्मेलन आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

Next Post

करंट लगने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल

Next Post
करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस कर रही जांच

करंट लगने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d