BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज रफ्तार ने दो की ली जान, तीन घायल

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in Uncategorized
तेज रफ्तार ने दो की ली जान, तीन घायल

तेज रफ्तार ने दो की ली जान, तीन घायल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के धनबाद में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाते हुए दो जिंदगियों को निगल लिया. इस भीषण सड़क दुर्घटना मे दो लोगों की मौत के अलावे तीन लोग घायल भी हुए है जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. यह घटना सड़क किनारे खड़ी हाइड्रा क्रेन में एक मालवाहक 407 के टकराने से घटी. इस घटना का वीडियो सड़क किनारे स्थित ओरिएंटल फ्यूल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.

इस घटना के वीडियो को देख कर इसकी जोरदार टक्कर का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे सड़क किनारे खड़ी एक हाइड्रा क्रेन में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मालवाहक 407 वाहन टकरा जाता है. इस भीषण टक्कर में 407 के परखच्चे उड़ जाते हैं. वहीं पास में खड़े दो युवक इस टक्कर के जोरदार आवाज से वहां से भाग खड़े होते है.

बताया जाता है कि घटना के बाद इसकी सूचना पर पहुंचे ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस ने वहां जुटे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद 407 वाहन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कई जगह गाड़ी के पार्ट्स पुर्जा बिखर गए.

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आधा दर्जन मजदूर 407 वाहन पर सवार होकर एक ईट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे. इस दौरान भूली जीटी रोड स्थित झारखंड मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी एक हाइड्रा क्रेन को उस मालवाहक 407 वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

मृतकों की पहचान भूली आम बागान निवासी रामखेलावन तथा नन्हका माली के रूप में हुई है. वहीं घायलों में कालू भुइंया और अजय भुइंया शामिल है जो भूली रंगनिया बस्ती निवासी बताए जाते हैं. जबकि भूली बी ब्लॉक निवासी 407 वाहन का चालक जितेंद्र कुमार की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मिलावट की शिकायत पर नमूनों की जांच

Next Post

होली के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक

Next Post

होली के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d