जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित टोल ब्रिज के पास में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. आपको बता दें कि मरीन ड्राइव में अचानक एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. जहां सड़क पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टैंकर लिक्विड पेट्रोलियम का था.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो क्रेन के सहारे टैंकर को सीधा कराया, फिर स्थिति सामान्य हुई.
हालांकि, टैंकर के चालक और खलासी को हल्की चोटें आई है. जिसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि टैंकर गम्हरिया स्थित बॉटलिंग प्लांट जा रही थी, तभी मरीन ड्राइव टोल ब्रिज गोल चक्कर के समीप यह हादसा हुआ.

