BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in समाचार
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

High speed truck hit bike, 3 killed, 1 injured

Share on FacebookShare on Twitter

रतिया: भूना रोड पर रतिया से करीब दो किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर करीब एक बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है. घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. ट्रक चालक फरार है.

जानकारी के अनुसार, भूना निवासी रंजीत सिंह (38) पुत्र बचन सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर (36), लड़की खुशप्रीत कौर (7) और डेढ़ वर्षीय लड़के एकम के साथ बाइक से शनिवार सुबह किसी रिश्तेदार के घर रतिया गया था. दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर चारों भूना की तरफ जा रहे थे.

भूना रोड पर शहर से 2 किलोमीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रंजीत सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक को घसीटते हुआ काफी दूर तक ले गया, फिर छोटी नहर की सुरक्षा दीवार को तोड़कर ट्रक नहर में पलट गया.

हादसा होते ही आसपास की ढाणियों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी. इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में ले जाकर दाखिल कराया गया.

चिकित्सकों ने रंजीत की पत्नी मनप्रीत कौर, लड़की खुशप्रीत कौर और लड़के एकम को मृत घोषित कर दिया. जबकि रंजीत को गंभीर स्थिति के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा. इसके बाद मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर रोज़ खाएंगे कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल तो होंगे ये 7 अद्भुत फायदे

Next Post

65 वर्षीय महिला के पेट में था 40 किलो का ट्यूमर, पीएम से मिलने के लिए हुई रवाना

Next Post
65 वर्षीय महिला के पेट में था 40 किलो का ट्यूमर, पीएम से मिलने के लिए हुई रवाना

65 वर्षीय महिला के पेट में था 40 किलो का ट्यूमर, पीएम से मिलने के लिए हुई रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d