BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाई वोलटेज ड्रामा: प्रेमी की शादी रोकने गई प्रेमिका को पीटा, फिर पंचायत ने कराई शादी

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
हाई वोलटेज ड्रामा: प्रेमी की शादी रोकने गई प्रेमिका को पीटा, फिर पंचायत ने कराई शादी

प्रेमी की शादी रोकने गई प्रेमिका को लोगों ने पहले पीटा, पंचायती के बाद प्रेमी से कराई गई शादी

Share on FacebookShare on Twitter

वैशाली: प्रेमी की शादी हो रही थी, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे. जैसे ही खबर लगी तो प्रेमिका उसके घर चली गई और हंगामा करने लगी. इस दौरान घरवाले और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद प्रेमिका को बंधक बना लिया. पंचायत बुलाई गई और तय किया गया कि युवक की शादी प्रेमिका से करा दी जाए और पंचायत के निर्णय के बाद दोनों की शादी करा दी गई.

मामला वैशाली के भगवानपुर का है. जहां प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए प्रेमिका उसके होने वाले ससुराल चली गई. जहां उसने सबको बताया कि उन दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली है. जिसके बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा. गांव के लोगों ने उसे ऑटो से उतार लिया और उसका बाल पकड़ कर मारते-पीटते हुए ले जाया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा.

बताया जा रहा है कि जिस लड़की की सरेआम पिटाई की गई वह मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और उसका जिस लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी शादी भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द में किसी और लड़की से 25 जून को होने वाली थी. शादी की सारी तैयारियां हो गई थी. इसी बीच 24 जून को मुजफ्फरपुर से एक लड़की हुसैना खुर्द गांव पहुंची और बताया कि जिस लड़के से शादी तय हुई है उससे उसका पहले से प्रेम प्रसंग है और वह कोर्ट मैरिज कर चुकी है. जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और घंटों हाईप्रोफाइल ड्रामा चला.

उसके बाद जिस लड़की से शादी होनी तय हुई थी उसके परिवार वालों ने उस लड़के को मौके पर बुलवाया और रात में ही पंचायती की गई. पंचायत के फैसले के बाद लड़के की शादी रुकवा दी गई और उसकी प्रेमिका से ही गांव में शादी करा दी गई और दोनों को फिर विदा कर दिया गया. गांव में चले हाई प्रोफाइल ड्रामा के बीच तमाम लोग तमाशबीन बने रहे. वहीं लड़के और लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी नहीं थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होटल और गेस्ट हाउस में ठहरने पर लगा प्रतिबंध

Next Post

भाजपा नेता के बेटे समेत कई लोगों के रिश्तेदारों के नाम से है दुकान

Next Post
भाजपा नेता के बेटे समेत कई लोगों के रिश्तेदारों के नाम से है दुकान

भाजपा नेता के बेटे समेत कई लोगों के रिश्तेदारों के नाम से है दुकान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d