BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मरीज का हाई वोल्टेज ड्रामा, छज्जे से कूद कर मरने की देने लगा धमकी, उतारा गया नीचे

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
मरीज का हाई वोल्टेज ड्रामा, छज्जे से कूद कर मरने की देने लगा धमकी, उतारा गया नीचे
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा: सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में पिछले चार दिनों से भर्ती गांगुटोली निवासी बिनोद साव बुधवार की सुबह पहले तत्ले की खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया और वहां से कूद जाने की धमकी देने लगा.

इस दौरान सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल कर्मी मोहम्मद अजीम ने दमकल कर्मियों के साथ मिल बिनोद को रस्सी से बांध नीचे उतारा.

छज्जे पर चढ़े युवक के परिजनों ने बताया कि वो शराब के नशे का आदी था. पिछले कुछ दिनों से उसने शराब छोड़ दी थी. इससे उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी खराब हो चुकी है और वह काफी कमजोर एवं बीमार हो गया था. इसलिए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कराया था. बीती रात उसे खून भी चढ़ाया गया.

परिजनों ने बताया कि बिनोद रात में अस्पताल में हंगामा करने लगा. इस पर परिजनों ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो वो उस वक्त शांत हो गया. पर सुबह बांस के सहारे खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया और वहां से कूदकर सुसाइड की धमकी देने लगा.

इधर, सदर अस्पताल कर्मी मो. अजीम ने हिम्मत दिखाते हुए दमकल कर्मियों के साथ मिल बिनाेद को किसी तरह नीचे उतारा. मो. अजीम रस्सी के सहारे छज्जे तक पहुंच बड़ी मुश्किल से बिनोद को काबू में किया. मो. अजीम के इस प्रयास की दमकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं मौजूद लोंगो ने जमकर सराहना की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस से संक्रमित फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति एस्ट्राडा वेंटिलेटर पर

Next Post

अमेरिका में अब हर वयस्क को लगेगा टीका : बाइडन

Next Post
भारत से चीनी लेने से पाकिस्तान ने किया मना, अमेरिका बोला- हम कुछ नहीं कहेंगे

अमेरिका में अब हर वयस्क को लगेगा टीका : बाइडन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d