BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, अब तक कुल 72775 लोगों की गई जान

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
जानें घर पर कैसे करें कोरोना की जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मंगलवार को देश में एक महीने से अधिक समय बाद कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 1,133 लोगों की मौत हुई है, जो जुलाई के बाद एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है. देश में अब तक कोरोना के चलते 72,775 लोगों की मौत हुई है.  
वहीं, देश में लगातार दो दिनों तक 90 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत मिली. मंगलवार को 75,809 नए मामले सामने आए. इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है.

लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. जानकारी के अनुसार अब तक 33 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,133 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई है. 

देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 42,80,423 हो गए हैं, जिनमें से 8,83,697 लोगों का उपचार चल रहा है और 33,23,951 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.  

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.65 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.70 फीसदी है. वहीं, 20.65 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है. देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है.  

पिछले 24 घंटे में करीब 11 लाख नमूनों की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में सात सितंबर तक कुल 5,06,50,128 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से सोमवार को एक दिन में 10,98,621 नमूनों की जांच की गई.  

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब तक 1333 स्‍ट्रीट वेंडरों को मिला 10-10 हजार रूपये का ऋण

Next Post

होल्डिंग टैक्स का समय अवधि बढ़ाया जाए: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

Next Post
होल्डिंग टैक्स का समय अवधि बढ़ाया जाए: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

होल्डिंग टैक्स का समय अवधि बढ़ाया जाए: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d