BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अति विशिष्ट, विशिष्ट और सामान्य लोगों के बीच क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन की प्रक्रिया में फर्क ना करें राज्य सरकार: भाजपा

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in Uncategorized
अति विशिष्ट, विशिष्ट और सामान्य लोगों के बीच क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन की प्रक्रिया में फर्क ना करें राज्य सरकार: भाजपा

अति विशिष्ट, विशिष्ट और सामान्य लोगों के बीच क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन की प्रक्रिया में फर्क ना करें राज्य सरकार: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है की राज्य सरकार को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कमर कस लेना चाहिए. कोरोना वायरस के मामलों में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने क्वॉरेंटाइन के जो गाइडलाइन तय किए हैं, उस का सख्ती से पालन होना चाहिए.

Also Read This: महागामा और पथरगामा का विद्युत आपूर्ति रहेगा बाधित 

कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों और विदेशों से लौटे भारतीयों के लिए भी इन दिशा निर्देश का पालन सख्ती से होना चाहिए. प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को अपने संबोधन के समय इस वायरस के संक्रमण के महामारी का रूप लेने के खतरे से देश को अवगत कराया था. राज्य सरकार को इसलिए इस मामले में कोई ढ़िलाई नहीं बरतनी चाहिए. जिन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया हो उन पर भी राज्य सरकार को कड़ाई से नजर रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह क्वॉरेंटाइन पीरियड के दौरान अपने घर से बाहर न निकले.

Also Read This: USA से लौटी कांग्रेस विधायक ने खुद को क्वारैंटाइन रखने का लिया फैसला

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह बधाई की पात्र है कि उन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद खुद को रिम्स में आइसोलेशन में भर्ती करा लिया है. प्रतुल ने कहा कि भाजपा यह कामना करती है कि विधायक महोदया बिल्कुल स्वास्थ्य रहे.

साथ ही साथ विदेशों से लौटने वाले दूसरे लोगों को भी विधायक महोदया को अनुकरण करना चाहिए लेकिन भाजपा विधायक महोदया से यह भी अपेक्षा करती है कि वो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के द्वारा विदेशों से लौटने वाले भारतीयों के लिए बनाए गए क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन के नियम का सख्ती से पालन करेंगी. एक छोटी सी भूल भी कोरोना के संक्रमण को महामारी का रूप दे सकती है इसलिए भाजपा को पूरी उम्मीद है कि दीपिका पांडे सिंह गाइडलाइन का पालन करेंगी. वैसे इन नियमों का पालन कराना राज्य सरकार की भी जिम्मेवारी है और उसे भी अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महागामा और पथरगामा का विद्युत आपूर्ति रहेगा बाधित 

Next Post

बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सनौर मुख्य मार्ग का नहीं हुआ है पक्कीकरण

Next Post
बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सनौर मुख्य मार्ग का नहीं हुआ है पक्कीकरण

बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सनौर मुख्य मार्ग का नहीं हुआ है पक्कीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d