शिमला: 34वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के लिए हिमाचल प्रदेश थीम स्टेट बन गया है. यह मेला 1 से 16 फरवरी 2020 के बीच आयोजित होगा. इसके लिए उज्बेकिस्तान को सहभागी राष्ट्र पहले ही बना दिया गया है.
फरीदाबाद में होने जा रहे इस मेले में एक पखवाड़े तक हिमाचल के हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा. हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस मेले में हिमाचल में बनी वस्तुओं का प्रदर्शन होगा.

