BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिमाचल प्रदेश: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, प्रकाश कुमार ने किया टॉप

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
हिमाचल प्रदेश: 12वीं बोर्ड  का रिजल्ट जारी, प्रकाश कुमार ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, प्रकाश कुमार ने किया टॉप

Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 18 जून को जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 76.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. यह रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है.

कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम के प्रकाश कुमार ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रकाश कुमार कुल्लु साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन धालपुर के छात्र हैं. वहीँ आर्ट्स स्ट्रीम में बड़गांव की रितिका ने पहला स्थान लेकर अपने स्ट्रीम में टॉप किया है. रितिका को 96 प्रतिशत अंक मिले हैं.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. जो परीक्षार्थी 12वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वे सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल साईट को लॉग इन करें उसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद जो नया पेज खुला है उस पर अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जरुरी सूचना भरकर सबमिट करें. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा.

स्टूडेंट्स चाहें तो रिजल्ट की कॉपी का प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं. हालांकि यह कॉपी केवल सूचना के लिए ही होगी. अंकपत्र की मूल कॉपी स्टूडेंट्स को उनके विद्यालय से मिलेगी. वे अंक पत्र के लिए संबंधित विद्यालय में संपर्क करें.

विदित हो कि 2019 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा में कुल 62.01 फीसदी स्टूडेंट्स और 2018 में 70.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. 2019 के HPBOSE 12th Result में अश्मिता शर्मा ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था, वहीँ साइंस स्ट्रीम में अनिल शर्मा ने और कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिटी बिरसांता ने टॉप किया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घायल बच्चे को लेकर गिड़गिड़ाता रहा पिता, 6 अस्पतालों ने लौटाया

Next Post

कार-बाइक में जोरदार टक्कर, 2 घायल

Next Post
कार-बाइक में जोरदार टक्कर, 2 घायल

कार-बाइक में जोरदार टक्कर, 2 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d