BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोलन में तीन मंजिला होटल जमींदोज, 25 लोग रेस्‍क्‍यू; दो की मौत व 15 दबे

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in समाचार
सोलन में तीन मंजिला होटल जमींदोज, 25 लोग रेस्‍क्‍यू; दो की मौत व 15 दबे
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी में रविवार की दोपहर एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। इस भवन में करीब 42 लोग थे। यहां भोजन करने के लिए रुके सेना के 30 जवान भी दब गए। हादसे में सेना के जवानों सहित 15 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, दो शव निकाले गए हैं। सेना के तीस में से 17 जवानों को घायल अवस्‍था में निकाला जा चुका है, जिनमें दो की हालत गंभीर है। 13 जवान मलबे में दबे हुए हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आठ लोगों को भी रेस्‍क्‍यू किया गया है। भवन मालिक साहिल कुमार का परिवार भी यहीं रहता था, गनीमत रही कि हादसे के वक्‍त बच्‍चे बाहर खेल रहे थे। लेकिन साहिल कुमार की पत्‍नी अंदर दब गई थी, जिसे गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।

पंचकूला से एनडीआरएफ की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है व रेस्‍क्‍यू कार्य तेज कर दिया है। वहीं, सुन्‍नी से हेलीकॉप्‍टर के जरिये उपकरणों के साथ एनडीआरएफ के कुछ जवान सोलन पहुंचे हैं। सोलन के एसडीएम रोहित राठौर सहित अन्‍य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य जारी है। इमारत के गिरने के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का यह पहला हादसा है।

बताया जा रहा है कि होटल में सेना के जवान भोजन करने के लिए रुके हुए थे। इस दौरान अचानक भवन गिर गया। सेना के जवानों सहित होटल के कर्मी व कुछ और लोगों के भी अंदर फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है तीन मंजिला भवन की धरातल पर ढाबा था व ऊपरी मंजिलों में होम स्‍टे चल रहा था। यह भवन सड़क के साथ बिल्‍कुल सटा हुआ था व दूसरी तरफ ढलान थी। स्‍टेशन कमांडर कसौली छावनी का कहना है ये जवान डगशाई छावनी के हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्‍होंने लिखा है राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीम सहित स्‍थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। लोगों को सुरक्षित बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेपिस्ट के खिलाफ कड़ा कानून, जबरन लगेंगे नपुंसक बनाने के इंजेक्शन

Next Post

बच्चों के उलझन में पति पत्नी की बेरहमी से पिटाई, थाना पहुंचा मामला

Next Post

बच्चों के उलझन में पति पत्नी की बेरहमी से पिटाई, थाना पहुंचा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d