जिला चंबा के उपमंडल सलोनी के मेन बाजार में आधी रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें 20 से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा हो गई और एक मकान भी इस आग की चपेट में आ गया.
फिलहाल मकान में लगी आग पर किसी तरह से काबू पा लिया गया लेकिन, इसका कुछ हिस्सा आग की लपटों में आ गया. साथ ही यहां पर नेशनल बैंक की शाखा भी थी, जिसे आग की लपटे पकड़ लेती उससे पहले ही उसे सुरक्षित कर लिया गया. लेकिन सिस्टम रूम का थोड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया.
बता दें कि व्यापार मंडल के प्रधान पवन ठाकुर का मकान और दुकानें जल गई हैं. इसके अलावा मदन ठाकुर की 7 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. इस भयावह अग्निकांड में करोड़ों रुपए के नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है व आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

