नई दिल्ली: बोलकर मोबाइल में टाइप करना कोई कठिन काम नहीं है. इंटरनेट जितना तेजी से आगे बढ़ रहा है, उतनी तेजी से ही इंटरनेट पर हिंदी चलन भी बढ़ रहा है. अब लोग सोशल मीडिया पर, निजी ब्लॉग पर हिंदी में लंबी-लंबी पोस्ट लिख रहे हैं. पहले जैसी बात नहीं है कि मोबाइल में हिंदी का सपोर्ट नहीं या फिर आपका इंटरनेट ब्राउजर हिंदी के फॉन्ट को सपोर्ट नहीं कर रहा है. वैसे तो तमाम कंपनियां अपने फोन में हिंदी फॉन्ट का सपोर्ट दे रही हैं लेकिन कुछ हिंदी टाइपिंग एप्स भी हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन में आराम से हिंदी में टाइपिंग कर सकते हैं. खास बात यह है कि आप बोलकर भी हिंदी में टाइपिंग कर सकते हैं.
आइए जानते हैं कैसे…
अब अधिकतर फोन में हिंदी फॉन्ट का सपोर्ट मिलने लगा है, हालांकि अलग-अलग फोन में हिंदी कीबोर्ड का लेआउट अलग-अलग होता है तो आपको नए फोन के साथ थोड़ी-सी दिक्कत हो सकती है. आप बिना किसी अतिरिक्त एप को डाउनलोड किए अपने फोन में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं. अपने फोन की सेटिंग में जाकर लैंग्वेज सेटिंग से हिंदी कीबोर्ड को सेलेक्ट करें. इसके बाद आप आराम से हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे.
फोन में हिंदी टाइपिंग की बात हो और गूगल इंडिक कीबोर्ड एप का नाम ना आए, ऐसा संभव नहीं है. गल इंडिक कीबोर्ड में हिंदी सहित कई भाषाएं मौजूद हैं. यह कीबोर्ड कई मोड को सपोर्ट करता है. ट्रांसलिटरेशन मोड में आप हिंदी में लिखने के लिए अंग्रेजी के अक्षरों से टाइप करेंगे, तो स्क्रीन पर टाइपिंग हिंदी में होगी. नेटिव मोड में नेटिव स्क्रिप्ट में टाइप कर सकते हैं. हैंडराइटिंग मोड में आप अपने फोन की स्क्रीन पर उंगली की मदद से टाइप कर सकते हैं. इसके अलावा हिंग्लिश मोड का भी ऑप्शन मिलेगा. यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में मौजूद है. इस कीबोर्ड एप में दिए गए माइक के आइकन पर टैप करके आप बोलकर भी हिंदी में आराम से टाइपिंग कर सकते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट का यह एप आपके राइटिंग स्टाइल को जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है. इससे आपको ऑटोकरेक्ट और प्रिडिक्टिव टेक्स्ट की सुविधा मिलती है. इस कीबोर्ड में इमोजी और 89 से ज्यादा कलर्स आदि के विकल्प मिलते हैं. यह एप भी गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में मौजूद है. इसमें भी वॉयस टाइपिंग की सुविधा है.
स्पीच नोट्स आवाज को शब्दों में बदलने वाला एक अच्छा एप है. इससे लंबे-लंबे भाषणों के लेख आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. यह गूगल वॉयस रिकॉग्नीशन इंजन के द्वारा संचालित है और लगभग हर शब्द या वाक्यांश की पहचान कर सकता है. जब आप एक नोट रिकॉर्ड कर रहे होते हैं, तो आप वॉयस कमांड या बिल्ट-इन विराम चिह्न की-बोर्ड के माध्यम से विराम चिह्नों को निर्देशित कर सकते हैं. आप एक साथ नोट्स टाइप और निर्देश भी कर सकते हैं. चीजों को और भी आसान बनाने के लिए, आप अंतर्निहित की-बोर्ड पर कस्टम कुंजी के सेट का उपयोग कर नाम, हस्ताक्षर, बधाई और अन्य अक्सर उपयोग किए गए शब्द संदेशों को जल्दी से जोड़ सकते हैं. इसके प्रयोग के लिए इस पर लॉगिन या रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं होती है और इसका एप गूगल प्ले स्टोर से एकदम मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है.
इस एप की मदद से आप आसानी से हिंदी में ई-मेल, फेसबुक पोस्ट और वॉट्सऐप मेसेज टाइप कर सकते हैं. यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. अभी तक इसे करीब दस लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं. इस एप की साइज 6.2 एमबी है.

