सिमरिया : हिंदी दिवस के मौके पर उदयन पब्लिक स्कूल तेतर मोड़ में शनिवार को जिला स्तरीय अंतर विद्यालय हिंदी निबंध एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालय के बच्चे तथा प्राचार्य ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि तथा निर्णायक के रूप में सिमरिया डिग्री महाविद्यालय सिमरिया के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बकसी और पत्रकार अजीत कुमार सिन्हा और अजय सिंह उपस्थित थे. कक्षा पांच से सात तक निबंध प्रतियोगिता में प्रथम नमिसा परवीन, द्वितीय नीलम कुमारी और तृतीय काजल कुमारी तथा ईशा कुमारी का नाम शामिल है. वहीं कक्षा आठ से दस में प्रथम स्नेहा कुमारी, द्वितीय श्रुति रानी,और तृतीय सचिन कुमार राणा जबकि काव्य प्रतियोगिता में प्रथम वंदना कुमारी, द्वितीय माही कुमारी गुप्ता और तृतीय मो. तौसीफ के अलावे ग्रुप बी में प्रथम नीतू राणा द्वितीय अल्फिया नाज और तृतीय प्रियांशी कुमारी ने सफलता अर्जित की है. सफल प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा की हिंदी के उत्थान के बिना राष्ट्र का उत्थान नहीं हो सकता है. हिंदी ही एक ऐसा भाषा है जो पूरे राष्ट्र में बोला जाता है.
वहीं शिक्षिका मंजू कुमारी ने कही की हिंदी रानी है तो वहीं अंग्रेजी नौकरानी है.मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रेमलता चंद्रा, कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा, अंजली कुमारी, अनुज कुमार, प्राचार्य सत्यदेव चटर्जी, शिक्षक मो अमन अंसारी, चंद्रकांता गुप्ता,मंजू कुमारी,सिखा पात्रा,होमा परवीन,मो साहिल,रेखा कुसुम,शलोनी कुमारी आदि के अलावे अभिभावक शामिल थे.
दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया. इस मौके पर शिक्षकों ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला. तथा बच्चों को हिंदी का अनुसरण करने को कहा.शिक्षक नितेश कुमार ने कहा कि हिंदी संपूर्ण भारत में बोले जाने वाली भाषा है. हिंदी का प्रसार हिंदी भाषी व्यक्तियों को करना चाहिए. मौके पर प्राचार्य मनोज रजक, मुकुंद नारायण चौधरी, संतोष कुमार, प्रकाश दांगी,सतीश कुमार, शंभूनाथ यादव, योगेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, फरजाना खातून बृजेश कुमार सहित शिक्षक शिक्षकेतर और बच्चे उपस्थित थे.

