BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिंदी लघु फिल्म ‘गिल्ट’ हुआ रिलीज

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in समाचार
अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिंदी लघु फिल्म ‘गिल्ट’ हुआ रिलीज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के शुभ अवसर पर एम बी प्रोडक्शन के बैनर तले हिंदी लघु फिल्म ” गिल्ट ” को बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म रिलीज के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राँची के सांसद संजय सेठ एवं राष्ट्रीय कला मंच झारखण्ड के संयोजक अशुतोष द्विवेदी ने सांसद आवास पर केंद्र सरकार, जिला प्रशासन, द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए लैपटॉप का  बटन दबाकर ऑनलाइन यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया.

यह फिल्म करप्शन पर आधारित है रांची के यंग  फिल्ममेकर अवनीश भारद्वाज ने इसके निर्माण के संबंध में जानकारी दी यह मुख्य रूप से दफ्तरों में हो रहे घूसखोरी पर आधारित है. एक कि गलती की वजह से कितनो को परेशान होना पड़ता है. इसे इन्होंने अपनी फिल्म के माध्यम से दिखने की कोशिश की है.

लॉकडाउन में इस फिल्म को बनाना अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन कम से कम आर्टिस्ट को लेकर इन्होंने इस कहानी को दिखाने का कोशिश किया है. इस कहानी को ऑनलाइन देखकर सांसद संजय सेठ एवं अशुतोष द्विवेदी काफी प्रभावित हुए और फ़िल्म की काफी सराहना की.

इस तरह की कहानियों को फिल्म में पिरोना और समाज को एक आईना दिखाना अपने आप में चुनौती है लेकिन बेबाकी के साथ इन्होंने जो दिखाया इससे लोगों को बहुत प्रेरणा मिलेगी सही रास्ते पर चलने के लिए.

अवनीश भारद्वाज ने कहा कि इसको लिखना और बनाना मेरे लिए एक चुनौती रहा क्योंकि समाज की सच्ची घटनाओं को दिखाने के लिए बहुत कुछ जानकारियां इकठ्ठा करना पड़ता है और सच को सच की तरह ही दिखाना पड़ता है.

लोगों को किसी के बातों में आकर कोई गलत कदम भी नहीं उठाना चाहिए इसे एक दूसरे से साझा भी करना चाहिए. बाकी पूरी कहानी को देखने के लिए इसे यू ट्यूब पे देख सकते हैं. गिल्ट शॉर्ट फिल्म रांची के नाम से है.

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका सोनू वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, रिया राठौर जुनी, अवनीश भारद्वाज ने निभाया. शिव कुमार, विकाश कुमार, विकी कुमार, विक्रम सिंह, राकेश शाहू, नीरज वर्मा के साथ विक्की कुमार, ललित रजक समेत

लोगों ने कैमरे के पीछे खूब मेहनत किया.

लोगों ने इस फिल्म को देखकर कलाकारों की काफी सराहना की. इस फ़िल्म के बाद आगे भी एम बी प्रोडक्शन इस तरह की फिल्में लता रहेगा. जो समाज में घटित हो रहे सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा. यह जानकारी अविनाश सिंह राजपूत ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची के तुपुदाना इलाके में आज सुबह दो युवकों की मौत

Next Post

झारखंड दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर: कृषिमंत्री

Next Post
झारखंड दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर: कृषिमंत्री

झारखंड दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर: कृषिमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d