BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिन्दू जागरण मंच ने बढ़ाया कोरोना फाइटर का हौसला

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in Uncategorized
हिन्दू जागरण मंच ने बढ़ाया कोरोना फाइटर का हौसला

हिन्दू जागरण मंच ने बढ़ाया कोरोना फाइटर का हौसला

Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: कोरोना महामारी के समय लाखों मजदूरों को अपने गन्तव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में रेलवे की बड़ी भूमिका रही. जिसमे कोरोना फाइटर के तौर पर उन्नाव रेलवे स्टेशन का पूरा स्टाफ अपनी जान जोखिम में रखकर लगा रहां ऐसे अवसर पर रेलवे के सफाई कर्मी भी दिन रात सुनिश्चित करने में लगे रहे कि रेलवे स्टेशन के परिसर को साफ़ व स्वच्छ रखा जा सके.

इसी महत्वपूर्ण सेवा के लिए हिन्दू जागरण मंच ने प्रांतीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी की अगुवाई में इन रेलवे के कोरोना फाइटर को अंग वस्त्र ,माला व प्रशस्तिपत्र  देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जिसमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य  निरीक्षक ज्योत्सना शुक्ला स्टेशन अधीक्षक हैदर मेहंदी ,स्टेशन मास्टर अनवारुल हक़ डा.भूपेन्द्र सिंह ,शिवराम ,रवीन्द्र उपाध्याय ,आर एन मिश्रा, मुकेश राकेश अभिषेक मिश्रा सहित सैकड़ो रेलवे कर्मियों व सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया.

मंच के प्रांतीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी ने बताया पिछले कुछ महीनो में रेलवे की भी भूमिका बहुत बड़ी रही है. जिससे प्रवासी मजदूर अपने गंतव्यों तक लाए जा सके हैं. जब इस आपदा का विकराल रूप महाराष्ट्र दिल्ली आदि में फैल चुका था तब वहां से आने वाले मजदूरों को आने में सुगमता प्रदान करने में रेलवे स्टेशन के सभी कर्मियों ने दिन रात मेहनत की.

ऐसे में इनका हौसला बढ़ाना एवं इनके कार्य की प्रसंशा करना आवश्यक है. उन्होंने कहा ये लड़ाई लम्बी है. कोई वैक्सीन अभी उपलब्ध नहीं है. अतः आवश्यक है कि इस आपदा में लोग अपने मुंह को ढंकना व एक दुसरे से 2 गज की दुरी बनाए रखें. ये बहुत जरुरी है और यही बचाव का फ़िलहाल एकमात्र उपाय है.

इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ,नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर ,नगर महामन्त्री धर्मेन्द्र शुक्ला ,उपाध्यक्ष शिवसेवक त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष शिवम् आजाद ,नगर उपाध्यक्ष जय शिव अवस्थी मंत्री अखिल मिश्रा ,अमन तिवारी  ,पप्पी शुक्ला ,अभिषेक तिवारी ,दीपक तिवारी सोनू शुक्ला ,शोभित शुक्ला ,विकास जैशवाल ,अमित मिश्रा ,महेश तिवारी धीरेन्द्र शुक्ला आदि लोगो द्वारा कोरोना योद्धाओ पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

Corona Update India: कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख के पार, 16,095 लोगों की मौत

Next Post
Corona Update India: कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख के पार, 16,095 लोगों की मौत

Corona Update India: कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख के पार, 16,095 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d