BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in समाचार
हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. कमलेश तिवारी की हत्या से नाका क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इस दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू समाज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार नाका थाना क्षेत्र के खुर्शेदबाग कॉलोनी स्थित कार्यालय में हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की अज्ञात बदमाशों पर जानलेवा हमला कर दिया. कमलेश तिवारी का यहीं पर आवास भी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो लोग कमलेश तिवारी के घर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों ने कमरे में पहले चाय पिया. कुछ देर बातचीत के बाद बदमाशों ने कमलेश तिवारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

हमलावर मिठाई के डिब्बे में असलहा और चाकू छिपाकर लाए थे. शुरूआती पड़ताल में पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने कमलेश तिवारी का चाकू से गला रेतने के साथ ही गोली भी मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कमलेश तिवारी को टामा सेंटर लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि हत्यारे कमलेश तिवारी के परिचय के थे.

कमलेश तिवारी की हत्या की सूचना मिलते ही उनके आवास और ट्रॉमा सेंटर में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. हिन्दू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. कमलेश तिवारी की हत्या से नाराज हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाका थाना चैराहा पर जाम कर दिया.

जिसके चलते नाका से जाने वाले सभी मार्ग बाधित हो गए हैं. मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया है. घटना सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे.


एसएसपी ने बताया कि हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 10 टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. मौके से एक असलहा बरामद हुआ है. हत्यारे कमलेश तिवारी के परिचित ही रहे होंगे. क्योंकि दोनों ने पहले भी चाय पी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खेलकूद प्रतियोगिता में DAV स्कूल अव्वल

Next Post

सुरक्षित प्रसव कराने से जननी और शिशु मृत्यु दर में आयी है कमी – नीलकंठ सिंह मुंडा

Next Post
सुरक्षित प्रसव कराने से जननी और शिशु मृत्यु दर में आयी है कमी – नीलकंठ सिंह मुंडा

सुरक्षित प्रसव कराने से जननी और शिशु मृत्यु दर में आयी है कमी - नीलकंठ सिंह मुंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d