UP(महराजगंज): महराजगंज जिले के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने जिले की वास्तविक स्थिति अवगत कराते हुए बताया कि महराजगंज जिले में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के राजस्व पुलिस खाद एवं कई विभागों की जानकारी ली इस दौरान हिंदू वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने सरकार एवं मुख्यमंत्री की छवि खराब करने वाले कई अफसरों के नाम बताएं मुख्यमंत्री ने अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि जिले में कई अधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.
इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने वाले हिंदू वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, काशीनाथ शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, नृपेंद्र सिंह, मौजूद रहे।

