नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आ रहे हैं. कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है.
वहीं दूसरी ओर ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि लोग कोरोना वायरस संबंधी बनाए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. कई जगह अब भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और भीड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं. इसके अलावा लोग सही से मास्क भी नहीं पहन रहे हैं, जिसके लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर अब नाराजगी जताई है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हालात बद से बदतर होते जा रहे है. केंद्रव राज्यों को इस बात की चिंता ही नहीं है, सिर्फ SOP बना दिया है. देश में कई जगहों पर आए दिन ऐसा देखा जाता है कि कई लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं.

