BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रम मंत्री का बड़ा बयान: सादगी के साथ मनाया जाएगा ऐतिहासिक ‘राजकीय इटखोरी महोत्सव’

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
मंत्री सत्यानंद भोक्ता बालूमाथ पहुंचे, क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

श्रम विभाग के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे श्रम मंत्री

चतरा: श्रम विभाग के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आज राजकीय ईटखोरी महोत्सव के आयोजन को ले बड़ा बयान दिया. जिसके बाद भद्रकाली मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष होने वाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव आयोजन से संकट के बादल छटते दिख रहे हैं.

इटखोरी महोत्सव के आयोजन की लगातार उठ रही मांगों पर सूबे के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आम लोगों की धार्मिक भावनाओं का सरकार पूरी तरह ख्याल रखेगी.

श्रम मंत्री ने कहा है कि आम लोगों की मांगों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कोरोना गार्डन लाइन का अनुपालन करते हुए राजकीय महोत्सव मनाने की स्वीकृति देने की मांग करेंगे.

श्रम मंत्री ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए अब तक महोत्सव के आयोजन की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी है. लेकिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इस दिशा में सरकार अविलंब ठोस पहल करेगी.

मुख्यमंत्री से बात कर महोत्सव आयोजन पर घिरे संकट के बादल को हटाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. ताकि न सिर्फ लोगों के धार्मिक भावना का ध्यान रखा जा सके बल्कि महोत्सव के माध्यम से जिले व राज्य से कोरोना के खौफ को मिटाया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 फरवरी को लातेहार और 16 फरवरी को हजारीबाग दौरे पर रहेंगे वित्त मंत्री

Next Post

एक दिवसीय वुडबॉल चैंपियनशिप 2021 का हुआ आयोजन

Next Post
एक दिवसीय वुडबॉल चैंपियनशिप 2021 का हुआ आयोजन

एक दिवसीय वुडबॉल चैंपियनशिप 2021 का हुआ आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d