रांची: सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर पैकेज के लिए 20 लाख करोड़ रूपया दिए जाने का स्वागत किया है. यह प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ निश्चय का संकल्प को दर्शाता है कि मोदी को देश की जनता की कितनी चिंता है.
सांसद सेठ ने कहा कि मोदी जिस तरह से किसान, मध्यवर्गीय परिवार और छोटे कारोबारी, मजदूर ठेला वाले, रेवड़ी वाले, हर छोटे छोटे लोगों की चिंता की है या स्वागत योग है और निश्चित तौर पर भारत इस महामारी से निपटने में कामयाब होगा.
यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

