BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐतिहासिक देवा शरीफ मेला का हुआ शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
ऐतिहासिक देवा शरीफ मेला का हुआ शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Share on FacebookShare on Twitter

साम्प्रदायिक सद्भाव और कौमी एकता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध देवा शरीफ बाराबंकी स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर लगने वाले देवा मेला मंगलवार से शुरू हो गया. बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की पत्नी आईएएस शीतल वर्मा ने शेख महमूद हसन द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया गया.

10 दिवसीय इस मेले में प्रत्येक दिन देश भर से नामी कलाकार, साहित्यकार, कवि लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रमों में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, डॉ. हरिओम, साबरी बंधुओं की कव्वाली, राजा रैंचों की कामेडी नाइट से लेकर कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के नामचीन शायर और कवि और चोटी के कलाकार अपनी प्रस्तुति से महोत्सव को यादगार बनाएंगे.

देवा मेला के दौरान सांस्कृतिक पंडाल के अलावां मजार पर भी हजारों लोग पहुंचते हैं. मेला में सैकड़ों दुकानें लगती हैं। भारी भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे ड्रोन कैमरा से पुलिसकर्मी नजर रखे हैं. उद्घाटन समारोह में एसपी अकाश तोमर समेत जिले के ज्यादातर अफसर मौजूद रहे. बता दें कि यह देवा मेला हाजी वारिस अली शाह के वालिद की याद में प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में आयोजित किया जाता है. हाजी साहब ने हमेशा सभी को प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की मनायी गयी जयंती

Next Post

बंगाल सीएम ममता बनर्जी का फूंका पुतला

Next Post
बंगाल सीएम ममता बनर्जी का फूंका पुतला

बंगाल सीएम ममता बनर्जी का फूंका पुतला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d