BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐतिहासिक घटना: PM मोदी ने की चौरी चौरा शताब्दी समारोह की शुरुआत, कहा- शहीदों को करें सलाम

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आजादी की लड़ाई के दौरान घटी चौरी चौरा की ऐतिहासिक घटना के शताब्दी समारोह की शुरुआत गुरुवार को हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश को कभी चौरा चौरी की घटना नहीं भूलनी चाहिए, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस संबोधन में कहा कि चौरी चौरा में जो हुआ वो सिर्फ एक थाने में आग लगाने की घटना नहीं थी, इससे एक बड़ा संदेश अंग्रेजी हुकूमत को दिया गया. पीएम मोदी ने कहा कि इस साल देश की आजादी के 75 साल के वर्ष की भी शुरुआत होगी. पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना को इतिहास में सही जगह नहीं दी गई, लेकिन हमें उन शहीदों को सलाम करना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बजट को वोटबैंक का बहीखाता बनाया गया था. लेकिन हमारी सरकार ने किसी पर भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया है. किसानों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि देश की तरक्की में किसानों ने अहम योगदान किया है. हमारी सरकार ने मंडियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को बढ़ाया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि देश की सामूहिक शक्ति आत्मनिर्भर भारत का आधार है. कोरोना काल में भारत दुनिया को वैक्सीन दे रहा है और आगे बढ़कर मदद कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में जो बजट पेश किया गया, ये देश की रफ्तार को बढ़ाने वाला है. बजट से पहले दिग्गज बोल रहे थे कि टैक्स बढ़ाना ही होगा, लेकिन सरकार ने किसी पर भी बोझ नहीं डाला.

पीएम ने बताया चौरा चौरी घटना का महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देने पर तुली थी, लेकिन मालवीय जी, बाबा राघवदास की कोशिशों से सैकड़ों लोगों को बचा लिया गया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने युवा लेखकों को स्वतंत्रता सेनानियों पर किताब लिखने के लिए आमंत्रित किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 फरवरी को मनाया जाता है ‘वर्ल्ड कैंसर डे’, इन 8 चीजों को खाने से कैंसर की संभावना हो जाती है कम

Next Post

अति नक्सल प्रभावित इलाके में बांटा गया कंबल

Next Post
अति नक्सल प्रभावित इलाके में बांटा गया कंबल

अति नक्सल प्रभावित इलाके में बांटा गया कंबल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d