BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐतिहासिक होगा मिलन समारोह, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in Uncategorized
ऐतिहासिक होगा मिलन समारोह, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि गिरिडीह जिला के अंतर्गत सरिया में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हुई जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना और इस घटना ने हेमंत सरकार का पोल खोलने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा की मान्यता है कि इस प्रकार की घटनाएं जब घटती है तो सरकार को संवेदनशील और सक्रिय हो जाना चाहिए, पर दुर्भाग्यवश घटना के 2 दिन बाद भी सरकार सोई हुई है.

उन्होंने आगे कहा कि बुरुगुलिकेरा से लेकर लोहरदगा और चंदवा घटना तक लगातार राज्य में हत्या और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं जिससे पूरा राज्य दहशत के माहौल में जी रहा है. ट्विटर पर चलने वाली हेमंत सरकार दर्द झेलने वाले परिवारों की कोई सुध नहीं ले रही है और न ही जहरीली शराब बेचने वाले लोगों पर कोई कार्यवाही कर रही है जिसे भाजपा अत्यंत शर्मनाक मानती है तथा भाजपा हेमंत सरकार से मांग करती है कि सरकार अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों की सुध ले.

मीडिया बंधुओं से भाजपा एवं झाविमो के प्रस्तावित मिलन समारोह पर चर्चा करते हुए प्रकाश ने कहा कि भाजपा में झाविमो का विलय तय हुआ है. उन्होंने कहा कि झाविमो ने अपनी सभी चुनावी अहर्ताएं पूरी कर ली है और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने भी इसपर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा) धुर्वा में एकत्रित होंगे और अपने गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन और भव्य स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि एक आकर्षक और राजनीति को नई दिशा देने वाला यह कार्यक्रम कल अपराह्न 12:00 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर भी उपस्थित रहेंगे.

उन्होंने बताया कि आज एक बैठक में कल के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है. आज के इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CAA विरोध प्रदर्शन: लोगों को गुमराह कर रहा एक ‘गिरोह’, लोग झांसे में न आएं- नकवी

Next Post

चेक डैम निर्माण कार्य में हो रही है भारी अनियमितता

Next Post
चेक डैम निर्माण कार्य में हो रही है भारी अनियमितता

चेक डैम निर्माण कार्य में हो रही है भारी अनियमितता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d