BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टॉमी, जैकी, रिगल व टफी के लिए भी यहां हाइटेक अस्पताल

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
टॉमी, जैकी, रिगल व टफी के लिए भी यहां हाइटेक अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

सुरूर रज़ा

  • एक रुपये में होता है इलाज, हर तरह की होती है जांच

  • सरकार की पहल पर हुआ है शुरू

रांची: बदलते समय के साथ चिकित्सा में काफी बदलाव आया है आज अगर इंसान को किसी भी तरह की बीमारों होती है तो इलाज तुरंत हो जाता है. क्योंकि आज के इस मॉडर्न युग में हॉस्पिटल्स बहुत ही हाईटेक हो गये है साथ ही इलाज करने की प्रकिया में भी काफी बदलाव आया है.

जिस तरह मनुष्य के लिए अस्पताल है, ठीक उसी तरह पालतू जानवरों के लिए भी हाइटेक हॉस्पिटल शहर में मौजूद हैं. जहां, जानवरों के हर तरह का इलाज व जांच की जाती है. वो भी हाईटेक तरह से.

 

जी हां, मैं एक ऐसे हाईटेक अस्पताल की बात कर रहा हूं, जहां पालतू जानवरों के इलाज के लिए हर तरह की हाईटेक मशीनें उपलब्ध हैं. यह हॉस्पीटल सरकारी है. यहां मौजूद हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ अमित कुमार गुप्ता इस हाईटेक हॉस्पिटल के बारे में बीएनएन भारत के संवाददाता सुरूर रज़ा को विस्तार से बताया.

यह हॉस्पिटल ओल्ड एचबी रोड पटेल चौक में है. इस हॉस्पीटल में कुत्ते, बिल्ली, खरगोश, चिड़िया और हर तरह के पालतू जानवरों का इलाज की जाती है.

क्या है खास:

डॉ अमित ने बताया कि इस हॉस्पिटल में सिजिरियन ऑपरेशन भी किया जाता है. साथ ही बोनेपीनिंग और बोन प्लेटिंग की सुविधाएं भी यहां उपलब्ध है. साथ ही ट्यूमर की सर्जरी भी यहां की जाती है और स्माल सर्जरी की बात करें तो इंटेस्टाइनल सर्जरी की सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं.

यहां हर तरह की जांच होती है:

हॉस्पिटल में ब्लड टेस्ट भी होता है, साथ ही बायोकेमेस्ट्री जांच की भी सुविधा है. हेमेटोलॉजिकल टेस्ट भी की जाती है, एक लैबोरेट्री है जिसमें ब्लड सैंपल लिए जाते हैं और साथ ही स्टूल टेस्ट किया जाता है.

ऑपरेशन थिएटर और एक्स–रे भी होता है:

ऑपरेशन थिएटर और एक्स-रे की सुविधाएं भी यहां पर उपलब्ध है, अगर किसी भी जानवर हड्डी टूटती है तो एक्स-रे करने के बाद यह पता लगाया जाता है कि फ्रैक्चर माइल्ड है या सीवियर है. अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा भी इस क्लिनिक में उपलब्ध है.

कोरोना का वैक्सीन भी है:

डॉ अमित ने बताया कि जैसा की अभी कोरोना वायरस का दौर चल रहा, इसको लेकर कुत्तों को लिए वैक्सीन है जिसका नाम है Megavac CC केनाइन कोरोना नाम है.

अगर किसी भी कुत्ते को मेजर डायरिया का सिम्पटम्स दिखता है तो वैसी स्थिति में हम यह वैक्सीन उसे लगा देते हैं जिससे कोरोना वायरस होने का डर नहीं रहता.

एक रुपये में होता है इलाज:

इस हॉस्पिटल की खास बात यह है कि यहां पर कंसल्टेशन फीस मात्र 1 रुपये है. साथ ही एंटी रेबीज का टीका भी 1 रुपए में ही दिया जाता है.

इसके अलावा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सर्जिकल चार्ज, इलाज का शुल्क मात्र एक रुपये है. सरकार द्वारा एक अच्छी पहल है. इस हॉस्पिटल में झारखंड के अलावा बिहार मामले आते हैं.

सुबह नौ बजे खुल जाता है हॉस्पीटल:

यह हॉस्पिटल सुबह 9 बजे खुल जाता है. दोपहर 3 बजे तक खुला रहता है. इस हॉस्पिटल में कुल 5 चिकित्सक हैं. सारे चिकित्सा रोस्टर के हिसाब से कार्य करते हैं. प्रतिदिन 45 से 50 पालतू जानवरों का इलाज यहां होता है.

स्कीन डिजीज व बाल झड़ने के मामले ज्यादा:

डॉ अमित ने यह बताया कि अभी बरसात का मौसम चल रहा है. फिलहाल यहां पर स्किन डिजीज जैसे माइट्स, इचिंग, बाल झड़ने की बीमारी जैसे शिकायत ज्यादा देखने को मिल रही है.

डॉ अमित कुमार गुप्ता

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आवास योजना से वंचित पच्चु मंडल को मिलेगा आवास बीडीओ ने दिया आश्वासन

Next Post

शिक्षा ना होने के कारण सरकारी सेवा में मुस्लिमों की भागीदारी कम: नौशाद अहमद

Next Post
शिक्षा ना होने के कारण सरकारी सेवा में मुस्लिमों की भागीदारी कम: नौशाद अहमद

शिक्षा ना होने के कारण सरकारी सेवा में मुस्लिमों की भागीदारी कम: नौशाद अहमद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d