BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान में महामारी के स्तर तक पहुंची HIV

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
पाकिस्तान में महामारी के स्तर तक पहुंची HIV

HIV reaches epidemic level in Pakistan

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शाहकोट शहर में एचआईवी/एड्स के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है. एक कानून प्रवर्तन एजेंसी की रिपोर्ट से पता चला है, कि यहां यह बीमारी एक महामारी के स्तर तक पहुंच चुकी है. पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुझदार को भेजी अपनी रिपोर्ट में एजेंसी ने खुलासा किया कि इस साल 85 और लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाहकोट में एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों की संख्या में 140 हो गई है.

रिपोर्ट में कहा गया है, “एजेंसी के क्षेत्रीय कर्मचारियों के एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि जिला ननकाना साहिब के शहर शाहकोट में एचआईवी वायरस (एड्स) तेजी से फैल रहा है.” दो लाख की संख्या वाले शहर में 140 मामले सामने आए हैं. इससे पहले 2018 में 1 सितंबर से 31 दिसंबर तक 54 मामले देखने को मिले थे, जबकि इस साल एक जनवरी से 27 जुलाई तक 85 लोग एचआईवी टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, वायरस से ग्रस्त लोगों में 56 महिलाएं और सात साल का एक बच्चा भी शामिल है. इसमें कहा गया है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शाहकोट निवासियों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए 24 जुलाई को शिविर आयोजित करने के बाद 399 लोगों की स्क्रीनिंग (जांच) हुई. उनमें सात महिलाओं सहित 11 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए.

“एचआईवी वायरस मादक पदार्थो का सेवन करने, वेश्यालयों में जाने, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की अनैतिक गतिविधियों, स्वास्थ्य चिकित्सकों द्वारा संक्रमित उपकरणों के उपयोग और हेयर-कटिंग की दुकानों पर दूषित रेजरों के उपयोग के कारण फैल रहा है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल, डीजल के दाम में 10 दिन बाद फिर मिली राहत

Next Post

लोहरदगा की महिलाएं जूट के धागों से सिल रहीं अपनी गरीबी

Next Post
लोहरदगा की महिलाएं जूट के धागों से सिल रहीं अपनी गरीबी

लोहरदगा की महिलाएं जूट के धागों से सिल रहीं अपनी गरीबी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d