BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ढेर

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 8 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिली. पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मोल्टवांटेड आतंकी हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी से एक घर को उड़ा दिया था. इस घर में ही रियाज नायकू छिपा था. विस्फोट के दौरान वह मारा गया, जबकि दूसरा उसका एक साथी बगल के घर में छिप गया है. अभी मुठभेड़ जारी है.

रियाज नायकू के छिपे होने की मिली थी खबर

इंडिया टुडे को मिली रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बेगपोरा में मंगलवार रात कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की पुष्टि भी की. सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई थी, जिसमें टॉप हिजबुल कमांडर रियाज नायकू भी शामिल था. अब रियाज नायकू को मार गिराया गया है.

इसके अलावा अवंतीपोरा के शरशाली में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद मंगलवार रात से यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से पूरी फायरिंग जारी रही. बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल, एनकाउंटर जारी है.

वहीं, इस वक्त पुलवामा के ही पंपोर इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेर रखा है. मंगलवार देर शाम ही सुरक्षाबलों को एक स्थान पर आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरल में विजयन अब तक के सबसे अहंकारी मुख्यमंत्री: कांग्रेस

Next Post

नशे की लत: शराब ना मिलने पर पिया सैनिटाइजर, 3 की मौत

Next Post
नशे की लत: शराब ना मिलने पर पिया सैनिटाइजर, 3 की मौत

नशे की लत: शराब ना मिलने पर पिया सैनिटाइजर, 3 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d