सिमडेगा. सिमडेगा में 10 से 18 मार्च तक आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के तीसरे दिन अभी तक कुल 3 मैच खेले गए. जिसमें हॉकी हरियाणा ने हॉकी उत्तराखंड को 19- 0 से पराजित किया. वही हॉकी चंडीगढ़ हॉकी बिहार का मैच 2-2 गोल की बराबरी पर रहा तथा हॉकी पंजाब ने हॉकी मध्य प्रदेश को 6-1 से पराजित कर पूरे अंक दर्ज किए.

