BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हॉकी इंडिया ने दिया संकेत, रांची में होगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
हॉकी इंडिया ने दिया संकेत, रांची में होगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं

हॉकी इंडिया ने दिया संकेत, रांची में होगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हॉकी इंडिया की ओर से आज हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को टेलीफोन के माध्यम से मौखिक रूप से निर्देश मिला कि कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही रांची में अंतरास्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा.

इसके लिए आज से तैयारी शुरू कर दीजिए. हॉकी इंडिया ने कहा कि सभी मैच मोराबादी स्थित मरङ्ग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होंगे परन्तु उसका टर्फ खराब है उसे सितम्बर अक्टूबर तक सरकार से मिलकर यथा शीघ्र ठीक कर लीजिए, हटिया स्थित सेरसा के स्टेडियम की तारीफ करते हुए कहा कि सभी टीमों की प्रेक्टिक्स वही होगी.

कोरोना संक्रमण के लोक डॉउन में बहुत से अंतररास्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता नही हो पाई है जिनमे से कुछ प्रतियोगिता रांची में भी होगी. बस आपलोंगों को स्टेडियम को ठीक कराने की जरूरत है. बहुत जल्द इसके लिए लिखित रूप से भी दे दिया जाएगा.

हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि रांची में अंतररास्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता करने का हॉकी इंडिया का निणर्य बहुत ही सरहानीय है.रांची में यह पहला अवसर होगा जो किसी अंतरास्ट्रीय हॉकी का आयोजन होगा, ये समस्त झारखण्ड के लिए गौरव की बात है.

ओलम्पिक में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम कप्तान मरङ्ग गोमके जयपाल सिंह मुंडा , माइकल किंडो,सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो सहित सैकड़ों अंतररास्ट्रीय खिलाड़ियो के जन्म स्थली झारखण्ड में अंतरराष्ट्रीय हॉकी करने का निर्णय लेकर हॉकी इंडिया ने सभी का सम्मान बढ़ाया है.

झारखण्ड सरकार से भी मेरी अनुरोध है कि मोराबादी के इस स्टेडियम के खराब टर्फ को बदलने तथा और आवश्यक् चीजो को ठीक करने की कृपा करें जिससे कि हमलोंग यंहा अंतररास्ट्रीय हॉकी का आयोजन कर सके. जिससे हमारे पूर्व खिलाड़ियो के सम्मान के साथ हीं आने वाले खिलाड़ियो को अंतरराष्ट्रीय मैच देखकर बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा.

हॉकी इंडिया लगातार प्रयासरत है जिन प्रदेशो से अत्यधिक खिलाडी होते है उन राज्यों  अंतरराष्ट्रीय मैच तथा उन  जिलों में रास्ट्रीय मैच हो.इसी के तहत 10वी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता भी सिमडेगा में होंने जा रही है. हमारे पड़ोसी राज्य ओड़िशा में अच्छे स्टेडियम होने के कारण ही वहां विश्व कप का आयोजन हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ना होगा: रामेश्वर उरांव

Next Post

किसानों-मजदूरों के मुद्दों को लेकर गाइडलाइन के अनुरूप प्रदर्शन

Next Post
किसानों-मजदूरों के मुद्दों को लेकर गाइडलाइन के अनुरूप प्रदर्शन

किसानों-मजदूरों के मुद्दों को लेकर गाइडलाइन के अनुरूप प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d