रांची: झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा को बुधवार को हॉकी इंडिया का मोमेंटो और मास्क देकर सम्मानित किया.
सांसद द्वारा अपने क्षेत्र में हॉकी खेल के विकास के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं.
इस अवसर पर झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ उनके स्वस्थ और सुनहरे जीवन की कामना की.

