BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन दशकों से भी अधिक समय से चलता आ रहा हॉकी का महाकुंभ

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
तीन दशकों से भी अधिक समय से चलता आ रहा हॉकी का महाकुंभ
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण इस वर्ष नहीं होगा आयोजन

सिमडेगा:  सिमडेगा जिला के सूदूरवर्ती जंगलों-पहाड़ों के बीच स्थित ठेठईटांगर प्रखण्ड के लठ्ठाखम्हण खेल मैदान में  पिछले कई दशकों से भी अधिक समय से हर वर्ष अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हॉकी का महाकुंभ होता है. यहां पर 1989 ई. से लठ्ठाखम्हण के ग्रामीणों द्वारा नवयुवक संघ हॉकी एसोशिएसन लठ्ठाखम्हण के बैनर तले हर वर्ष अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में नव युवक संघ हॉकी चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष का आयोजन होता रहा है. वैसे यहां हॉकी की प्रतियोगिता 50 वर्षों से अधिक समय से होती रही है जिसमें जिले के आस पास के गांवों के साथ झारखंड के अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्य ओड़िशा के भी सैकड़ों महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हर वर्ष अपने खेल का प्रदर्शन करते है.

परन्तु इस वर्ष विश्व व्यापि महामारी कोरोना का संक्रमण पूरे विश्व के साथ हमारे जिलों में भी फैला हुआ है. आज लठ्ठाखम्हण के ग्रामीणों की एक बैठक खेल मैदान में नव युवक संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी की उपस्थिति में हुई और सामूहिक निर्णय लिया गया कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इस वर्ष यह प्रतियोगिता स्थगित रहेगी. उपस्थित बुजुर्गों एवं युवाओं ने कहा कि हमारे इस प्रतियोगिता की पहचान यहां के अनुशासन एवं दुरुस्त प्रबंधन की वजह से है इसलिए हमें अपने अनुशासन और प्रबंधन को बरकरार रखते हुए अभी हॉकी आयोजन कराकर भीड़ लगाकर कोरोना को नहीं बढ़ाना है. जब जिला में कोरोना का फैलाव कम हो जाएगा तब अलग से प्रतियोगिता कराकर आस पास के खि़लाड़ियों को उनके खेल का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा.

आज की बैठक में मुख्य रूप से नव युवक संघ के सरंक्षक मुकुट डुंगडुंग, अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सचिव एलशन कीड़ो, उपाध्यक्ष बसन्त बा, लोटेम कीड़ो, योटाम सोरेंग,  प्रवीण कीड़ो इत्यादि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गजलीटांड़ कोलियरी हादसे के 25 साल, जब करप्शन ने 64 मजदूरों को दिला दी जल समाधि

Next Post

प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं: मायावती

Next Post
यूपी सरकार का ‘बजट 2020’ जनता की आशाओं व आकांक्षाओं के साथ छलावा है: मायावती

प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d