BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हॉकी खिलाड़ियों की कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत, 3 घायल

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
हॉकी खिलाड़ियों की कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत, 3 घायल

Hockey players' car collided with tree, 4 killed, 3 injured

Share on FacebookShare on Twitter

होशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सीएम कमलनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना जिले के रैसलपुर गांव के पास सोमवार की सुबह हुई. हादसे के वक्त कार में 7 हॉकी खिलाड़ी सवार थे. वे सभी मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नमेंट खेलने होशंगाबाद आए थे. पुलिस ने बताया कि इटारसी की ओर जाते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौत हो गई.

मृतक खिलाड़ियों की पहचान इंदौर के रहने वाले शाहनवाज खान, इटारसी निवासी आदर्श हरदुआ, जबलपुर के आशीष लाल और ग्वालियर के रहने वाले अनिकेत के रूप में हुई है. चारों भोपाल के एमपी स्पोर्ट्स अकैडमी के हॉकी खिलाड़ी थे. वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल खिलाड़ियों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

वहीं सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनका इलाज कराने तथा पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि टूर्नमेंट में हिस्सा लेने आए कुछ खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था इटारसी में की गई थी. ये खिलाड़ी वहीं जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. होशंगाबाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

FATF ने पाकिस्तान पर बनाया बड़ा दबाव – डोभाल

Next Post

डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Next Post
डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d